Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

Cg News: 15 साल की नाबालिग बेटी ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला! रात में पिता ने…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 24, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG-20250406-WA0003

 

TNR न्यूज़, जशपुर (बागबहार)।

जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पिता की टांगी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बालिका को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार (टांगी) को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार रात बागबहार थाना को सूचना मिली कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर पर खाट में पड़ा है और सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

जांच के दौरान सामने आया कि रात करीब 9:30 बजे मृतक की नाबालिग बेटी पड़ोसियों के घर जाकर रोने लगी। पूछताछ में उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता पर टांगी से हमला किया है और वह खून से लथपथ पड़े हैं। पुलिस को लड़की की बातों पर संदेह हुआ, जिसके बाद मृतक की पत्नी से गहन पूछताछ की गई।

 

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर घर में गाली-गलौच और मारपीट करता था। उसी दिन भी शराब पीकर उसने बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे तंग आकर नाबालिग लड़की ने आवेश में आकर घर में रखी टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

आरोपी बालिका ने भी पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है।

 

पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घटना में कोई और तो शामिल नहीं था और बच्ची को उचित मनोवैज्ञानिक परामर्श भी मिल सके।

Continue Reading

Previous: कवर्धा: सिलेंडर की विस्फोट से उधड़ गया घर का आधा हिस्सा! समय रहते घर से…TNR न्यूज़
Next: रायपुर। डरा कर करता रहा युवती से दुष्कर्म, 3 लाख पैसा भी ले लिया, मां को भी…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • 4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़
  • राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़
  • पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़
  • रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़
  • रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. spunky game on नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज देवर के लिए सवाल तैयार किया गया
  2. spunky game on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  5. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा

You may have missed

InShot_20250629_005142178
  • विशेष

4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250627-WA0017
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250628-WA0000
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250702-WA0000
  • छत्तीसगढ़

रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 2, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.