Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

BIG BREAKING: 18 महीने और कई राज्यों में छापा! गर्लफ्रेंड के साथ रूम में छिपा था NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 28, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG_20250428_155536

TNR News, Raipur। 

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करने वाले NEET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 18 महीनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। संजीव मुखिया को उसकी गर्लफ्रेंड के पटना के दानापुर इलाके स्थित आरएन हाइट्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया।

 

सूत्रों के मुताबिक, मुखिया की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में लगातार छापेमारी हो रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बचता रहा। इसी दौरान जांच एजेंसियों को उसके गर्लफ्रेंड से संपर्क में रहने का इनपुट मिला। इसी कड़ी को पकड़ते हुए पुलिस ने दानापुर में उसे घेराबंदी कर दबोच लिया।

 

नेपाल में ले रहा था शरण, फिर रच रहा था नई साजिश

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में संजीव मुखिया ने खुलासा किया कि फरारी के दौरान वह नेपाल में छिपा हुआ था। नेपाल से वह अपने नेटवर्क के जरिए भारत में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने की गतिविधियों में सक्रिय रहा। इस बार भी वह NEET 2024 परीक्षा के पेपर को लीक करने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़कर उसकी साजिश पर पानी फेर दिया।

 

ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली सफलता

संजीव मुखिया काफी सतर्कता बरत रहा था। वह जिस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था, वह किसी और व्यक्ति के नाम से खरीदा गया था, जिससे उसकी डिजिटल लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में पुलिस ने तकनीकी निगरानी के बजाय ह्यूमन इंटेलिजेंस पर भरोसा किया। लोकल नेटवर्क और जमीनी सुरागों के आधार पर आखिरकार उसकी सही लोकेशन का पता लगाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद उसे गर्लफ्रेंड के साथ हिरासत में लिया गया।

 

कोर्ट से 36 घंटे की रिमांड, बड़े खुलासों की उम्मीद

गिरफ्तारी के बाद आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने संजीव मुखिया को कोर्ट में पेश किया। एजेंसी ने पांच दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन फिलहाल कोर्ट ने 36 घंटे की रिमांड मंजूर की है। इस दौरान उससे गैंग के नेटवर्क, पेपर लीक में शामिल अन्य लोगों और पूरे रैकेट के कामकाज को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि संजीव मुखिया से मिली जानकारियां देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे गड़बड़ी के गहरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकती हैं। साथ ही यह भी सामने आ सकता है कि किन-किन राज्यों और एजेंसियों के भीतर तक उसका प्रभाव था।

Continue Reading

Previous: Big breaking: सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन का 7वां दिन। अंतिम सांस पर नक्सली! हिड़मा , देवा और दामोदर बहुत जल्द…TNR न्यूज़
Next: सरकारी अस्पताल: गर्भवती महिला तड़प तड़प के मर गई और डॉक्टर साहब कह रहे हैं ’ओपीडी में था पता नहीं चला’? TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • 4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़
  • राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़
  • पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़
  • रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़
  • रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. spunky game on नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज देवर के लिए सवाल तैयार किया गया
  2. spunky game on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  5. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा

You may have missed

InShot_20250629_005142178
  • विशेष

4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250627-WA0017
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250628-WA0000
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250702-WA0000
  • छत्तीसगढ़

रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 2, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.