Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

वाह रे सिस्टम: एक बूढी मां की गुहार…’मेरी बेटी को ला दो साहब’, ASI ने कहा ’खर्चा लगेगा…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 28, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG_20250428_150824

 

TNR न्यूज़, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

न्यायधानी के कोटा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक मां अपनी लापता नाबालिग बेटी को खोजने की गुहार लेकर थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन मदद करने की बजाय उसे रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया। थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से बेटी को राजस्थान से लाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर डाली।

जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी चार महीने पहले लापता हो गई थी। परेशान मां ने खुद अपनी बेटी की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ समय बाद पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है।

 

बेटी का सुराग लगने के बाद भी जब कार्रवाई में तेजी नहीं आई, तो महिला बार-बार पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने लगी। इसी दौरान एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से कहा कि राजस्थान जाकर लड़की को लाने में खर्चा आएगा और इसके लिए 20 हजार रुपये देने होंगे। एएसआई ने तर्क दिया कि उसे और उसके साथ तीन अन्य पुलिसकर्मियों को वहां रहने-खाने का इंतजाम करना होगा।

 

लाचार मां ने किसी तरह पैसों का इंतजाम कर एएसआई को रकम थमा दी। हालांकि इस दौरान महिला ने अपने बेटे को पैसे देते समय वीडियो बनाने के लिए कहा था, लेकिन बेटे के अनुसार, पुलिसकर्मी ने उसे वहां से भगा दिया, जिससे पैसे देने का स्पष्ट वीडियो नहीं बन पाया।

 

बाद में, इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला अपने बेटे से पूछती नजर आ रही है कि पैसे देते समय वीडियो बनाया या नहीं। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने एएसआई हेमंत पाटले को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

 

एसएसपी ने साफ कहा कि पुलिस विभाग में इस तरह की अनियमितता और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पर आगे भी कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

 

Continue Reading

Previous: Big breaking: राज्य गृह मंत्री शर्मा ने बुलाया बैठक! पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला! अरुण साव भी…TNR न्यूज़
Next: Big breaking: सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन का 7वां दिन। अंतिम सांस पर नक्सली! हिड़मा , देवा और दामोदर बहुत जल्द…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • 4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़
  • राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़
  • पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़
  • रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़
  • रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. spunky game on नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज देवर के लिए सवाल तैयार किया गया
  2. spunky game on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  5. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा

You may have missed

InShot_20250629_005142178
  • विशेष

4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250627-WA0017
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250628-WA0000
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250702-WA0000
  • छत्तीसगढ़

रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 2, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.