Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

Cg News: आतंकवादी हमले में हुई थी दिनेश की मौत, CM साय ने दिया कंधा। भयंकर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 24, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG-20250424-WA0000

TNR न्यूज़, रायपुर।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी व्यवसायी श्री दिनेश मिरानिया को बुधवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिरानिया की अंतिम यात्रा में स्वयं शामिल होकर उन्हें कंधा दिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना के मद्देनजर अपना दो दिवसीय मुंबई दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और आज सुबह रायपुर पहुंचे। उनका मुंबई में राज्य की औद्योगिक नीतियों को लेकर निवेशकों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित था, जिसे उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए स्थगित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा,

“श्री मिरानिया जैसे कर्मठ और समाजसेवी व्यक्ति की इस प्रकार की दुखद मृत्यु हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। हम उनके परिजनों के साथ इस शोक की घड़ी में खड़े हैं।”

 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन डेका भी मिरानिया के निवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

मिरानिया के बेटे शौर्य ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा से पहले शोक में डूबी पत्नी नेहा की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें घर के अंदर ले गए।

 

शहर में इस आतंकी हमले को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने पाकिस्तान विरोधी पोस्टर और आतंकी हमले के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए सड़कों पर प्रतीकात्मक विरोध किया। कुछ स्थानों पर पाकिस्तान के झंडे और आतंकी तस्वीरों को सड़कों पर चिपका कर आम लोग उस पर से गुजरे, गुस्से में थूका और विरोध स्वरूप नारेबाज़ी भी की।

 

दिनेश मिरानिया शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी थे, जो समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। उनके आकस्मिक और दुखद निधन ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

 

Continue Reading

Previous: Cg News: 30 घंटे से चल रही गोलियां! 5 नक्सली ढेर! अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन…TNR न्यूज़
Next: Cg News: ठेकेदारों को विधायक टोप्पो का चेतावनी! ’क्वालिटी में कंप्रोमाइज बिल्कुल नहीं’…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़
  • रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़
  • पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़
  • राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़
  • आज का इतिहास: अद्भुत ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! परमाणु संयंत्र और पत्रकारिता से है खास कनेक्शन…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  2. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़
  5. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़

You may have missed

IMG_20250508_191851
  • छत्तीसगढ़

Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG-20250406-WA0003
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर शहर

रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG_20250407_061231
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.