TNR न्यूज – रायपुर :  शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रायपुर मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर इकाई के तत्वाधान मे आयोजित किया गया। महिलाओ को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के उद्देश्य से किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे आत्म सुरक्षा के तकनीक सिखाये गये। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल, डॉ प्रकाश कौर सलूजा, साईं सेंटर रायपुर के प्रभारी के सी त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर उपस्थित थे।

प्राचार्य ने महिलाओ की उपलब्धि को बताते हुये ये कहा की महिला का कोई दिन नहीं होता हर दिन महिला का होता है। कार्यक्रम मे मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे विशाल हियाल थे। सभी छात्राओं ने प्रशिक्षण का लाभ लिया एवं सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मंच संचालन सुश्री निष्ठा साहू ने किया I उक्त जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग से प्राप्त हुआ।

Similar Posts