Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

Cg News: शिकार समझकर चलाया गोली और लग गया 12 वीं के छात्र को! तुरंत हो गई…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 26, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
images (7)

TNR न्यूज़, बलरामपुर। 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डिंडो चौकी इलाके में शुक्रवार को जंगली सूअर का शिकार करने गए एक छात्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मुकेश कुमार आयाम के रूप में हुई है, जो हाल ही में 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलसर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पंडो ने गांव के कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर बिमलापुर-बेलकोटा के जंगलों में शिकार की योजना बनाई थी। शिकार के दौरान सभी अलग-अलग दिशा में फैल गए थे। इसी बीच झाड़ियों में हलचल सुनकर राजेंद्र पंडो ने अपनी भरमार बंदूक से फायर कर दिया। उन्हें लगा कि झाड़ियों में कोई जंगली सूअर है। दुर्भाग्यवश, गोली सीधे मुकेश कुमार को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

गोली लगने के बाद मुकेश तड़पने लगा। उसकी चीख सुनकर राजेंद्र मौके पर दौड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायल छात्र को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राजेंद्र घबराकर देर शाम गांव लौट आया और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी।

 

सूचना मिलने के बाद डिंडो पुलिस देर शाम जंगल पहुंची, लेकिन रात हो जाने के कारण शव का पंचनामा नहीं हो सका। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पूरी रात जंगल में शव की निगरानी की। शनिवार सुबह डिंडो और त्रिकुंडा थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

 

रामानुजगंज के एसडीओपी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया है और शिकार में प्रयुक्त भरमार बंदूक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

Previous: Cg News: 14 साल की बच्ची के साथ बलात्कार फिर हत्या! बिना कपड़े और लहू से लतपथ मिली लाश। सुरक्षा तो बस…TNR न्यूज़
Next: Big breaking: सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाई फांसी,आंतरिक सुरक्षा की फिर खुली पोल। क्या इस बार जांच…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • 4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़
  • राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़
  • पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़
  • रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़
  • रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. spunky game on नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज देवर के लिए सवाल तैयार किया गया
  2. spunky game on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  5. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा

You may have missed

InShot_20250629_005142178
  • विशेष

4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250627-WA0017
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250628-WA0000
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250702-WA0000
  • छत्तीसगढ़

रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 2, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.