Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

Big breaking: आतंकी हमले में मारे गए रायपुर कारोबारी की बेटी पढ़ाई का खर्चा उठाएगी ये कॉलेज। TS सिंहदेव…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 28, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG-20250428-WA0003(1)

TNR न्यूज़, रायपुर। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी और स्टील व्यवसायी दिनेश मिरानिया की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति और सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक संवेदनशील पहल की है।

 

टीएस सिंहदेव ने मिरानिया परिवार से मुलाकात के बाद राजकुमार कॉलेज प्रबंधन से अनुरोध किया था कि दिनेश मिरानिया की बेटी लक्षिता मिरानिया की शिक्षा को लेकर मदद की जाए। उनकी सिफारिश पर कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल निर्णय लेते हुए लक्षिता की 12वीं कक्षा तक की पूरी पढ़ाई का खर्च वहन करने का ऐलान किया है। वर्तमान में लक्षिता राजकुमार कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्रा हैं।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी कि वह लगातार बाहर रहने के कारण पहले मिरानिया परिवार से नहीं मिल पाए थे। हाल ही में उन्होंने परिवार से भेंट कर उनकी स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि मिरानिया दंपति का बेटा शौर्य पुणे में कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है और बेटी लक्षिता रायपुर में स्कूल में अध्ययनरत है।

 

गौरतलब है कि दिनेश मिरानिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने परिवार सहित जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल बैसरन घाटी गए थे। 22 अप्रैल को जब परिवार बैसरन की वादियों में घूम रहा था, तभी अचानक आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने पहले दिनेश मिरानिया से उनका धर्म और नाम पूछा और फिर उन्हें गोली मार दी। इस हमले में उनके परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह सुरक्षित बच पाए, लेकिन दिनेश मिरानिया की मौके पर ही मौत हो गई।

 

दिनेश मिरानिया की मृत्यु ने न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। अब बेटी लक्षिता की पढ़ाई का जिम्मा उठाकर राजकुमार कॉलेज प्रबंधन और टीएस सिंहदेव ने एक उदाहरण पेश किया है कि कठिन समय में समाज को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों का संबल बनना चाहिए।

Continue Reading

Previous: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कहा…’विकास का सपना तभी सरकार होगा जब अंतिम व्यक्ति तक उसकी पहुंच होगी’…TNR न्यूज़
Next: Cg News: स्वास्थ्य मंत्री बिहारी का सरकारी अस्पताल में औचक निरीक्षण, 24 घंटे के भीतर ठीक करवाओ…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • 4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़
  • राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़
  • पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़
  • रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़
  • रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. spunky game on नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज देवर के लिए सवाल तैयार किया गया
  2. spunky game on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  5. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा

You may have missed

InShot_20250629_005142178
  • विशेष

4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250627-WA0017
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250628-WA0000
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250702-WA0000
  • छत्तीसगढ़

रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 2, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.