Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

Big breaking: ये कैसी राजनीति? कांग्रेस की पूर्व विधायक ने कहा…भारत–पाकिस्तान युद्ध हुआ तो ’भारत को हार का सामना करना पड़ेगा!’…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 28, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG-20250406-WA0003

 

 

TNR न्यूज़, रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय नया बवाल खड़ा हो गया जब कुनकुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज के एक फेसबुक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया। भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

 

रविवार को यूडी मिंज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि यदि भारत पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक युद्ध करता है तो उसे हार का सामना करना पड़ेगा। पोस्ट में यह भी कहा गया कि भारत को केवल पाकिस्तान से ही नहीं, बल्कि चीन से भी एक साथ युद्ध लड़ना पड़ेगा, जो देश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। पोस्ट में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और बलूचिस्तान में चीन के निवेश और सैन्य उपस्थिति का हवाला देते हुए दावा किया गया कि इससे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों को भी समर्थन मिल रहा है।

 

इस विवादित बयान के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने आक्रामक रुख अपना लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरशंकर श्रीवास ने यूडी मिंज पर देशविरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देश की सुरक्षा और सेना के मनोबल को कमजोर करने वाले हैं।

 

वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

“यह समझ से परे है कि भारत में रहकर, भारत का अन्न खाते हुए, कुछ लोग देश विरोधी सुर में बोलते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ न कर सके।”

 

फिलहाल यूडी मिंज की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा तेजी से गरमाता जा रहा है। भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया है कि वे इस मामले को लेकर आंदोलन भी कर सकते हैं, अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई।

 

इस प्रकरण ने राज्य में सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है, जहां लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ लोग यूडी मिंज के पोस्ट को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में बता रहे हैं, वहीं अधिकतर लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दे रहे हैं।

 

Continue Reading

Previous: आज का इतिहास: क्रांतियों, नेताओं और सांस्कृतिक उपलब्धियों से भरा दिन, ऐतिहासिक घटनाएं जो आपको भी…TNR न्यूज़
Next: Big breaking: राज्य गृह मंत्री शर्मा ने बुलाया बैठक! पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला! अरुण साव भी…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • 4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़
  • राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़
  • पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़
  • रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़
  • रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. spunky game on नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज देवर के लिए सवाल तैयार किया गया
  2. spunky game on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  5. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा

You may have missed

InShot_20250629_005142178
  • विशेष

4 जुलाई का इतिहास: अमेरिका की आज़ादी से लेकर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250627-WA0017
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल: जानें 4 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन – शुभ अंक और रंग सहित…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250628-WA0000
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग: जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवमी व्रत का महत्व…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 3, 2025
IMG-20250702-WA0000
  • छत्तीसगढ़

रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 2, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.