Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

Cg News: कच्ची घड़ा को सोने में बदल दूंगा! बैंक कर्मचारी को लगाया 14 लाख का चुना। तांत्रिक बाबा 2…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 24, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG-20250406-WA0003

TNR न्यूज़, सूरजपुर।

जिले में एक अजीबो-गरीब ठगी का मामला सामने आया है, जहां खुद को तांत्रिक बताने वाले एक जालसाज ने करोड़पति बनाने का सपना दिखाकर बैंक कर्मचारी से 14 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। यह घटना वर्ष 2022 की है, लेकिन मुख्य आरोपी दो साल तक फरार रहा। अब सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को कोरबा जिले के नकटीखार से गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना सूरजपुर जिले के थाना रमकोला क्षेत्र के ग्राम खोंड़ की है, जहां रहने वाले अभिषेक प्रताप सिंह बैंक में कार्यरत हैं। जून 2022 में बैंक में उनकी मुलाकात विमल सिंह ठाकुर नाम के एक व्यक्ति से हुई। विमल ने अभिषेक को बताया कि वह एक ऐसे तांत्रिक को जानता है, जो जमीन से गड़ा हुआ ‘हंडा’ निकाल सकता है और उसे तंत्र-मंत्र के ज़रिए सोने में बदल देता है।

 

अमीर बनने के लालच में अभिषेक इस धोखे का शिकार हो गया। कुछ दिनों बाद विमल, कथित तांत्रिक नरेश पटेल और उनके एक और साथी मनोज कुमार के साथ सूरजपुर पहुंचा। नरेश ने खुद को शक्तिशाली तांत्रिक बताते हुए अभिषेक के घर में पूजा-पाठ शुरू किया और एक घड़ा (हंडा) जमीन से निकालने का नाटक रचा। तांत्रिक ने कहा कि यह हंडा असली है और इसे एक विशेष अनुष्ठान के जरिए सोने में बदला जाएगा।

 

पूजा के नाम पर अभिषेक से किस्तों में 14.09 लाख रुपए वसूले गए। लेकिन जब अनुष्ठान के बाद हंडा खोला गया तो उसमें से सिर्फ मिट्टी निकली। ठगी का अहसास होते ही अभिषेक ने रमकोला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता नरेश पटेल फरार हो गया था।

 

पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी थानों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी विमलेश दुबे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को कोरबा भेजा गया। लगातार दो साल तक छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने नरेश पटेल को नकटीखार क्षेत्र से धर दबोचा।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस तरह की ठगी और लोगों के साथ भी की गई है।

 

Continue Reading

Previous: आज का स्पेशल: आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था? सचिन तेंदुलकर जन्म और…TNR न्यूज़
Next: Cg News: 30 घंटे से चल रही गोलियां! 5 नक्सली ढेर! अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़
  • रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़
  • पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़
  • राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़
  • आज का इतिहास: अद्भुत ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! परमाणु संयंत्र और पत्रकारिता से है खास कनेक्शन…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  2. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़
  5. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़

You may have missed

IMG_20250508_191851
  • छत्तीसगढ़

Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG-20250406-WA0003
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर शहर

रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG_20250407_061231
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.