पंचांग: नवरात्र की शुरुआत पर क्या होगा खास? जानें पूजा की शुभ मुहूर्त…TNR न्यूज़

TNR न्यूज़, पंचांग: 22 सितंबर 2025, सोमवार

पंचांग (Panchang) हिंदू कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो किसी भी दिन के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति और धार्मिक घटनाओं की जानकारी देता है। यह वैदिक ज्योतिष पर आधारित होता है और इसे पांच प्रमुख अंगों से मिलकर बनाया जाता है।

आज 22 सितंबर 2025, सोमवार है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकम तिथि है। चंद्रमा मीन राशि में और सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। दिनभर का क्रम इस प्रकार रहेगा –

 

सूर्योदय – प्रातः 6:05 बजे

सूर्यास्त – सायं 6:12 बजे

चंद्रोदय – प्रातः 7:02 बजे

चंद्रास्त – सायं 7:11 बजे

तिथि – शुक्ल पक्ष एकम (पूरे दिन)

नक्षत्र – उत्तरा भाद्रपदा (प्रातः तक), इसके बाद रेवती

योग – शुभ योग प्रातः तक, फिर शुक्ल योग

करण – बव, बालव

 

व्रत, पर्व और विशेष

आज से आश्विन शुक्ल पक्ष आरंभ, पितृ पक्ष समाप्ति के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत का समय।

गृह प्रवेश, नामकरण और शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए दिन अनुकूल।

जल और अन्न दान का विशेष महत्व।

 

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – 11:51 पूर्वाह्न से 12:39 अपराह्न

विवाह एवं मांगलिक कार्य – दोपहर बाद 1:30 से 3:30 तक अनुकूल

वाहन क्रय – सुबह 9:30 से 11:00 तक उत्तम

 

अशुभ समय

राहुकाल – प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक

गुलिक काल – 1:30 से 3:00 बजे तक

यमगंड – 10:30 से 12:00 बजे तक

इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें।

 

दिशा शूल – पूर्व दिशा में, यात्रा आवश्यक हो तो दही-शक्कर खाकर प्रस्थान करें।

आज के दिन जप-तप, ब्राह्मण भोजन और जरूरतमंदों को वस्त्र दान विशेष पुण्यदायक रहेगा।

Post Comment

You May Have Missed