Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष: छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं हनुमान जी की अद्भुत प्रतिमाएं, जानिए उनके पीछे की रहस्यमयी कथाएं

appu.abhash April 12, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
images (5)

TNR News : Hanuman Jayanti 2025 – हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष: छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं हनुमान जी की अद्भुत प्रतिमाएं, जानिए उनके पीछे की रहस्यमयी कथाएं

आज देशभर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सहित देश के कोने-कोने में स्थित हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों को सुंदर फूलों और दीपों से सजाया गया है, वहीं कई जगहों पर धार्मिक आयोजन, भजन और हवन-पाठ भी चल रहे हैं।

इस शुभ अवसर पर हम आपको छत्तीसगढ़ के उन धार्मिक स्थलों की सैर पर ले चलते हैं, जहां बजरंग बली की दुर्लभ, प्राचीन और अलौकिक प्रतिमाएं विराजमान हैं। इन स्थानों में शिवरीनारायण, रतनपुर और भिलाई का नाम प्रमुखता से शामिल है।

शिवरीनारायण: यहां विराजे हैं काले हनुमान

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में भगवान हनुमान की एक अनोखी काले रंग की प्रतिमा विराजमान है, जिसे लंका दहन हनुमान कहा जाता है। मान्यता है कि लंका जलाने के बाद हनुमान जी थक गए थे और उस थकान को दूर करने के लिए यहां प्रतिदिन उनके शरीर की तिल या चमेली के तेल से मालिश की जाती है। यह प्रतिमा काले पत्थर से बनी है और यहां विशेष पूजा विधि के साथ भगवान की सेवा की जाती है।

शिवरीनारायण को छत्तीसगढ़ की जगन्नाथपुरी भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की मूल प्रतिमाएं कभी यहीं स्थित थीं, जो बाद में उड़ीसा के पुरी ले जाई गईं।

रतनपुर: जहां देवी रूप में होती है हनुमान जी की पूजा

बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित गिरजाबंध मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा देवी स्वरूप में पूजी जाती है। यह दक्षिणमुखी प्रतिमा अत्यंत दुर्लभ है, जिसमें हनुमान जी के कंधों पर राम और लक्ष्मण विराजे हैं तथा उनके पैरों के नीचे दो राक्षस दबे हैं, जिनमें एक को अहिरावण माना जाता है।

यहां की एक पौराणिक कथा के अनुसार, 10वीं सदी के राजा पृथ्वी देवजू को कुष्ठ रोग हो गया था। हनुमान जी ने सपने में दर्शन देकर उन्हें मंदिर निर्माण और प्रतिमा स्थापना का निर्देश दिया। इसके बाद राजा रोगमुक्त हो गए और तभी से यह प्रतिमा देवी रूप में पूजी जा रही है।

भिलाई: गोबर वाले हनुमान जी और 350 साल से जलती अग्नि

भिलाई के नारधा गांव में स्थित गोबर वाले हनुमान जी का मंदिर अपनी अलग पहचान रखता है। यहां की प्रतिमा बाबा रुक्खड़नाथ महाराज के आश्रम में स्थापित है। आश्रम के प्रमुख पुजारी सुरेंद्र गिरी महाराज बताते हैं कि यह स्थान पवित्र तपस्थली रही है, जहां खैरागढ़ और नागपुर के राजा भी दर्शन करने आते थे।

यहां एक पवित्र अग्निकुंड है, जिसे लगभग 350 साल पहले जलाया गया था और तब से लगातार जल रहा है। भक्तों को इसकी भभूत प्रसाद के रूप में दी जाती है। आश्रम से जुड़ी अनेक चमत्कारी कथाएं हैं, जिनमें एक कथा के अनुसार, बाबा ने एक बार तिजरा नामक ज्वर को कंबल में उतारकर काबू में कर लिया था।

कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। विशेष रूप से निसंतान दंपती यहां संतान प्राप्ति की कामना लेकर आते हैं। आश्रम का कुंड भी विशेष मान्यता रखता है, जिसके जल से स्नान करने से कुष्ठ रोग तक ठीक हो जाता है।

 

Continue Reading

Previous: मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में ही दफनाया, 8 महीने बाद खुलासा
Next: युवक ने खुद का काटा गया, इलाज के दौरान हुई मौत

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़
  • रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़
  • पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़
  • राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़
  • आज का इतिहास: अद्भुत ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! परमाणु संयंत्र और पत्रकारिता से है खास कनेक्शन…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. بينانس on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  2. بينانس on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़
  3. TestUser on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा

You may have missed

IMG_20250508_191851
  • छत्तीसगढ़

Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG-20250406-WA0003
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर शहर

रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG_20250407_061231
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.