Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं-12वीं के नतीजे मई के पहले हफ्ते में, मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 20, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
IMG-20250406-WA0003

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा कर लिया है।

बोर्ड मई के पहले सप्ताह में दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है।

 

TNR न्यूज़, रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। CGBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मई के पहले सप्ताह में परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार नतीजे पिछले साल के मुकाबले पहले आ सकते हैं।

 

राज्यभर में 36 मूल्यांकन केंद्रों पर दो चरणों में उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। बोर्ड अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू ने प्रतिदिन सभी जिलों से मूल्यांकन की निगरानी की। धीमी गति वाले केंद्रों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं कर कार्य में तेजी लाई गई। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई ताकि किसी भी स्थिति में मूल्यांकन बाधित न हो।

 

पिछले साल 9 मई को आए थे नतीजे, इस बार इससे पहले संभव

वर्ष 2024 में माशिमं ने 9 मई को दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी किए थे। 10वीं का परिणाम 75.61% और 12वीं का 80.74% रहा था। इस बार रिजल्ट उससे पहले आने की पूरी संभावना है।

 

2024 के टॉपर्स अब तक सम्मान से वंचित, जल्द मिलेगा 1.5 लाख का इनाम

 

छात्रों को थोड़ी निराशा जरूर हुई है क्योंकि 2024 की मेरिट सूची में शामिल टॉपर्स अब तक सम्मान समारोह का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, योजना के नाम बदलने की प्रक्रिया के कारण पुरस्कार वितरण में देरी हुई।

 

अब इस योजना का नाम ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’ कर दिया गया है और सरकार जल्द ही समारोह आयोजित करने की तैयारी में है।

पिछले वर्ष 10वीं के 73 और 12वीं के 23 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। हर टॉपर को योजना के तहत 1.5 लाख रुपये की नगद राशि दी जाती है।

 

 

Continue Reading

Previous: राशिफल, 20 अप्रेल: कैसा रहेगा आज आपका भाग्यफल? जानें सभी 12 राशियों का…TNR न्यूज़
Next: राशिफल, 21 अप्रेल: मेष जातकों के लिए आज का दिन रहेगा लाभकारी! तुला और धनु का भी खुलेगा भाग्य? जाने…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़
  • रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़
  • पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़
  • राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़
  • आज का इतिहास: अद्भुत ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! परमाणु संयंत्र और पत्रकारिता से है खास कनेक्शन…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  2. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़
  5. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़

You may have missed

IMG_20250508_191851
  • छत्तीसगढ़

Cg News: सरकारी कार्यालयों की बहाली से फिर बदलेगी हालात! नक्सलियों के डर ने अब तक…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG-20250406-WA0003
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर शहर

रायपुर। बागी पार्षदों की फिर जाग उठी निष्ठा! नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए थे सामूहिक इस्तीफा…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 8, 2025
IMG_20250407_061231
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

पंचांग, 7 मई: क्या कहता है आज का पंचांग? जाने आज का व्रत एवं त्योहार के अलावा शुभ और अशुभ…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 7 May: इस राशि के जातक आज रहें सतर्क! छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी! जाने शुभ अंक और रंग…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 6, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.