TNR न्यूज – रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां दुनिया महिलाओं के सम्मान का जश्न मना रही थी, वहीं दूसरी ओर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। देवेंद्र नगर इलाके में बैंक की कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं और एक बच्चे को घर के अंदर ही बंद कर देने का आरोप लगा है।

मामला उस समय बढ़ा जब बैंक ने लोन की बकाया किश्तों के चलते एक मकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान घर में महिलाएं और बच्चा मौजूद थे, लेकिन बैंक कर्मियों ने बिना उन्हें बाहर निकाले ही घर को सील कर दिया। अंदर फंसी महिलाएं लगातार मदद की गुहार लगाती रहीं।

परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने घर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सभी दरवाजे सील थे। इसके बाद वे सीधे देवेंद्र नगर थाने पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से हस्तक्षेप करने और बंधक बनी महिलाओं को जल्द से जल्द बाहर निकालने की मांग की।

Similar Posts