Skip to content

The New Ray News

InShot_20250406_150813868
Primary Menu
  • About Me
  • Acting & hosting
  • Brands
  • Contact
  • Home
  • Impact
  • Blog

बिलासपुर। हिंदू छात्रों को जबरन पढ़ाया नमाज़! ईद-उल-फितर पर विश्वविद्यालय में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar April 15, 2025

Share this:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
image230

TNR न्यूज़, बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के एक कैंप में धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि 30 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर के दिन उन्हें जबरन नमाज़ अदा करने के लिए मजबूर किया गया। इसको लेकर कोनी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

बताया गया है कि यह एनएसएस शिविर 26 मार्च से 1 अप्रैल तक चला, जिसमें कुल 159 छात्र शामिल हुए थे। शिकायत करने वाले छात्रों के अनुसार, इनमें से केवल 4 मुस्लिम छात्र थे जबकि बाकी सभी अन्य धर्मों से थे। आरोप है कि ईद के दिन कैंप के कार्यक्रम अधिकारी और एनएसएस कोऑर्डिनेटर ने सभी छात्रों को एकत्र कर नमाज़ पढ़ने को कहा और इसे लेकर दबाव भी बनाया गया।

 

छात्रों का कहना है कि एनएसएस जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सामाजिक और राष्ट्रीय विकास होता है, न कि किसी विशेष धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए मंच बनाना। धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर जबरन किसी धर्म विशेष की प्रथा में शामिल करना संविधान की भावना के विरुद्ध है।

 

घटना से आहत छात्रों ने कोनी थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी और यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस घटना पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो रहा है और छात्रों तथा स्थानीय संगठनों में रोष व्याप्त है। कई छात्र संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

 

मामला तूल पकड़ता जा रहा है और यह देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और कानून व्यवस्था इसे कैसे संभालते हैं।

 

Continue Reading

Previous: दुर्ग: गली में ऐसा दौड़ाया ट्रैक्टर कि दो महिला और 3 बच्ची…TNR न्यूज़
Next: रायपुर। स्कूटी में 60 किलो चांदी! बोरे में भरकर ले जा रहे थे! तभी अचानक…TNR न्यूज़

Related Stories

IMG_20250426_011734
  • Blog
  • विशेष

इतिहास, 3 मई: कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है आज का दिन! जाने उन सभी घटनाओं के बारे में…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 2, 2025
IMG-20250406-WA0002
  • Blog
  • धर्म–कर्म
  • राशिफल

राशिफल, 2 मई: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जाने आज की शुभ अंक और रंग, सभी 12 राशियों…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025
IMG-20250501-WA0002
  • Blog
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर। आंधी तूफान ने मचाई तबाही! शेड टूटकर गिरा गाड़ी पर…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar May 1, 2025

Recent Posts

  • रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़
  • रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़
  • मुंगेली: शराब दुकान तक पहुंचना मज़ाक है…कमाई जरूरी, सुविधा क्यों मजबूरी? TNR न्यूज़
  • ब्रेकिंग: दर्जनों नाग नागिन अचानक आ गए सामने! देखते ही देखते…TNR न्यूज़
  • पंचांग: व्रत, त्योहार और शुभ मुहूर्त के साथ जानिए 29 जून का विस्तृत पंचांग…TNR न्यूज़

Recent Comments

  1. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  2. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  3. bitcoin accelerator on जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद के प्रबल दावेदार इस युवा नेता के कार्य की प्रदेश में हो रही प्रशंसा
  4. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़
  5. bitcoin accelerator on Cg breaking: कुछ दिन बाद थी सरपंच बेटी की शादी। शहनाई की जगह उठ गई अर्थी! फांसी पर…TNR न्यूज़

You may have missed

IMG-20250702-WA0000
  • छत्तीसगढ़

रायपुर। डॉक्टर्स और सीए दिवस पर शंकर नगर मंडल द्वारा विशेषज्ञों का हुआ सम्मान। मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar July 2, 2025
InShot_20250630_105226784
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

रायपुर: 8 साल बाद फिर स्काईवॉक पर काम शुरू! करोड़ों रुपए का…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar June 30, 2025
IMG-20250629-WA0001
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली: शराब दुकान तक पहुंचना मज़ाक है…कमाई जरूरी, सुविधा क्यों मजबूरी? TNR न्यूज़

Rupesh Kumar June 29, 2025
IMG-20250629-WA0000
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर शहर

ब्रेकिंग: दर्जनों नाग नागिन अचानक आ गए सामने! देखते ही देखते…TNR न्यूज़

Rupesh Kumar June 29, 2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.